Letter Maker · बैंक

बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ने या बदलने का आवेदन (Nominee Change Application)

खाते में नॉमिनी नहीं है, या आप नॉमिनी बदलना चाहते हैं, तो यह letter दें। बैंक नॉमिनी के लिए अपना form भी भरवाता है; letter उसके साथ लगा दें।

If your account has no nominee, or you want to change the nominee, hand in this letter. Banks also have their own nomination form; attach this letter to it.

यह letter आपके browser में ही बनता है। आपकी भरी जानकारी न कहीं save होती है, न कहीं भेजी जाती है।

Letter की भाषा
आवेदक

अपनी जानकारी भरें

अभी नमूने (sample) की जानकारी भरी है। अपनी जानकारी डालें।

आपका letter

सेवा में, श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय, XYZ बैंक, शाखा: मुख्य बाज़ार, इंदौर दिनांक: 10/11/2026 विषय: खाता संख्या XXXX XXXX 1234 में नामांकन (नॉमिनी) दर्ज / परिवर्तित करने हेतु आवेदन महोदय/महोदया, सविनय निवेदन है कि आपकी शाखा में मेरा बचत खाता है, जिसकी संख्या XXXX XXXX 1234 है। इस खाते के लिए नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) के रूप में मैं निम्न व्यक्ति का नाम दर्ज करवाना चाहता हूँ: नाम: सीता देवी मुझसे संबंध: पत्नी आयु: 42 वर्ष अतः आपसे निवेदन है कि मेरे खाते में इन्हें नॉमिनी के रूप में दर्ज करने की कृपा करें। यदि पहले से कोई नॉमिनी दर्ज है, तो उसकी जगह यह नाम दर्ज करें। इसके लिए जो form भरना हो, कृपया बताएँ। धन्यवाद। भवदीय, (हस्ताक्षर) नाम: राम कुमार खाता संख्या: XXXX XXXX 1234 मोबाइल नंबर: 98XXXXXX10 पता: 12, गांधी नगर, इंदौर स्थान: इंदौर संलग्न: 1. पहचान पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति 2. पासबुक के पहले पन्ने की प्रति

साथ में क्या लगाएँ

  • पहचान पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति · Self-attested copy of ID proof
  • पासबुक के पहले पन्ने की प्रति · Copy of the passbook's first page

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नॉमिनी नाबालिग हो तो?
Nomination form में नाबालिग नॉमिनी के लिए अलग से जानकारी माँगी जा सकती है। शाखा से form लेकर वहीं देख लें कि क्या भरना है।
क्या यह letter हाथ से लिखकर दे सकते हैं?
हाँ। ऊपर भरा हुआ letter print करें, या उसे साफ़ अक्षरों में A4 काग़ज़ पर हाथ से उतार लें। हस्ताक्षर वही करें जो बैंक के रिकॉर्ड में हैं।
Letter जमा करने के बाद क्या अपने पास रखें?
Letter की एक photocopy पर शाखा की मुहर, तारीख़ और लेने वाले के हस्ताक्षर करवा लें और उसे संभाल कर रखें। बाद में follow-up करना पड़े तो यही आपका सबूत है।
सभी letters देखें

यह एक अनुरोध पत्र (request letter) का नमूना है, कानूनी सलाह नहीं। आपकी शाखा या कंपनी का अपना form हो तो वह भी भरें।