Loading…
Loading PaisaToolsLoading…
Loading PaisaToolsकौन-सा IPO अभी खुला है, कब बंद होगा, GMP कितना चल रहा है और अलॉटमेंट कब आएगा — सब एक जगह, दिन भर अपडेट होता है।
मेनबोर्ड · बंद: 15 सितंबर
₹15 (+11%)
GMP (अनौपचारिक)
रिटेल सब्सक्रिप्शन 1.67× के आधार पर
SME · BSE · बंद: 15 सितंबर
—
GMP उपलब्ध नहीं
SME · BSE · बंद: 15 सितंबर
—
GMP उपलब्ध नहीं
SME · BSE · बंद: 15 सितंबर
—
GMP उपलब्ध नहीं
SME · BSE · बंद: 15 सितंबर
—
GMP उपलब्ध नहीं
मेनबोर्ड · बंद: 16 सितंबर
₹10 (+23%)
GMP (अनौपचारिक)
रिटेल सब्सक्रिप्शन 2.18× के आधार पर
SME · BSE · बंद: 16 सितंबर
—
GMP उपलब्ध नहीं
SME · BSE · बंद: 16 सितंबर
—
GMP उपलब्ध नहीं
SME · BSE · खुलेगा 15 सितंबर · ₹324–₹341
SME · BSE · खुलेगा 15 सितंबर · ₹56–₹59
SME · BSE · खुलेगा 15 सितंबर · ₹67
मेनबोर्ड · खुलेगा 16 सितंबर · ₹88–₹93
मेनबोर्ड · खुलेगा 16 सितंबर · ₹79–₹84
मेनबोर्ड · खुलेगा 16 सितंबर · ₹403–₹424
मेनबोर्ड · खुलेगा 17 सितंबर · ₹1785
GMP अनौपचारिक बाज़ार का अंदाज़ा है। कोई संस्था इसे रिकॉर्ड नहीं करती, इसलिए अलग-अलग जगह अलग आंकड़ा दिख सकता है और लिस्टिंग से एक दिन पहले तक यह तेज़ी से बदल सकता है। बड़े GMP वाले कई IPO सपाट या नीचे लिस्ट हुए हैं।
इसलिए GMP के साथ ये तीन चीज़ें भी देखें: सब्सक्रिप्शन (खासकर QIB यानी बड़े संस्थान कितनी बोली लगा रहे हैं), कंपनी का कारोबार और कर्ज़ (RHP में), और कितना हिस्सा पुराने शेयरधारक बेच रहे हैं (OFS)। हमारा GMP ट्रैक रिकॉर्ड दिखाता है कि पिछले IPO में GMP असल लिस्टिंग के कितना करीब रहा।
पैसा खाते में रखें
पूरी आवेदन राशि UPI से जुड़े बैंक खाते में रहनी चाहिए — अलॉटमेंट तक यह ब्लॉक रहती है, कटती नहीं।
ब्रोकर ऐप में IPO चुनें
लॉट की संख्या डालें और cut-off price पर बोली लगाएँ, ताकि ऊपरी प्राइस पर तय होने पर भी आवेदन मान्य रहे।
UPI mandate मंज़ूर करें
आपके UPI ऐप में आई request को IPO बंद होने से पहले मंज़ूर करें। मंज़ूर न हुआ तो आवेदन गिना नहीं जाता।
अलॉटमेंट चेक करें
बंद होने के लगभग एक कामकाजी दिन बाद रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर PAN से स्टेटस देखें। न मिलने पर पैसा अपने-आप अनब्लॉक हो जाता है।
GMP यानी Grey Market Premium — लिस्टिंग से पहले अनौपचारिक बाज़ार में किसी IPO के शेयर पर लोग प्राइस बैंड से कितना ज़्यादा (या कम) देने को तैयार हैं। यह न तो SEBI का आंकड़ा है, न एक्सचेंज का, और कई बार लिस्टिंग के दिन पूरी तरह गलत साबित होता है। इसे माहौल का इशारा समझें, गारंटी नहीं।
आखिरी दिन शाम 5 बजे बोली बंद हो जाती है। लेकिन UPI mandate मंज़ूर करने की समय-सीमा आपके बैंक और ब्रोकर की होती है, जो अक्सर इससे पहले होती है — इसलिए आखिरी दोपहर तक इंतज़ार न करें।
SEBI की T+3 व्यवस्था में IPO बंद होने के लगभग एक कामकाजी दिन बाद अलॉटमेंट तय होता है और लगभग तीन कामकाजी दिन बाद शेयर लिस्ट होते हैं। शनिवार-रविवार और एक्सचेंज की छुट्टियाँ इन तारीखों को आगे खिसका देती हैं।
1 जुलाई 2025 से SME IPO में individual investor को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना होता है, और रकम ₹2 लाख से ज़्यादा होनी चाहिए। इसलिए SME IPO का न्यूनतम निवेश मेनबोर्ड IPO (लगभग ₹15,000) से कई गुना होता है।
मेनबोर्ड IPO की रिटेल कैटेगरी में नहीं। ओवरसब्सक्राइब होने पर लॉटरी निकलती है और हर विजेता को एक ही न्यूनतम लॉट मिलता है — ज़्यादा लॉट बस ज़्यादा पैसा ब्लॉक करते हैं। परिवार के अलग-अलग PAN से आवेदन करना अलग-अलग लॉटरी टिकट की तरह है।
IPO की तारीखें एक्सचेंज से आती हैं; अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीखें पुष्टि होने तक अनुमान हैं। GMP अनौपचारिक आंकड़ा है। यह जानकारी के लिए है, निवेश सलाह नहीं।
मेनबोर्ड · खुलेगा 17 सितंबर · ₹94–₹99
SME · NSE · खुलेगा 17 सितंबर · ₹112–₹118
SME · NSE · खुलेगा 17 सितंबर · ₹96–₹101